डाला(AKD/ गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के जरगांखाड़ी टोले में रविवार देर शाम एक किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई। महुआ के पेड़ पर गमछे के सहारे लटके किशोर को देखकर परिजन अवाक रह गए।
जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय टिनू कुमार पुत्र छोटे लाल पठारी, निवासी जरगांखाड़ी, अपने घर से करीब पांच मीटर की दूरी पर स्थित महुआ के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब उसे देखा तो तत्काल चोपन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पिता ने बताया कि घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था और बेटा हाईस्कूल का छात्र था। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह परिवार के लिए अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
