AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। 40वें जिलाधिकारी बी.एन. सिंह का लगभग 22 महीने का कार्यकाल सराहनीय रहा। उनके स्थानांतरण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। अब वे विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर कार्यभार संभालेंगे।विदाई समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा की सामान्य प्रक्रिया है और सोनभद्र में मिला सहयोग हमेशा याद रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध और पारदर्शी कार्य करने पर जोर दिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी समेत अन्य अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में उनके कार्यकाल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
