मिर्जापुर। जनपद के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के भैंसोड़ इलाके में बुधवार रात एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही ने ऐसा मंजर पैदा किया कि दो ट्रकों के बीच फंसी कार और टक्कर के बाद बोलेरो में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें बोलेरो सवार 8 लोग जिंदा जल गए।हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ, जब पीछे से आ रही एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही दूसरी ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके बीच में एक अल्टो कार फंस गई।

इसी दौरान एक बोलेरो भी चपेट में आ गई और टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बोलेरो सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक मौके पर पहुंचीं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है और परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में शामिल एक ट्रक बिहार का और दूसरा मध्य प्रदेश का है, जबकि अल्टो कार सोनभद्र और बोलेरो मिर्जापुर की बताई जा रही है। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था, जिसे रूट डायवर्जन के जरिए धीरे-धीरे सुचारू कराया जा रहा है।घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार के बीच राहत टीमों ने मोर्चा संभाला हुआ है, लेकिन हादसे की भयावहता ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई में जुटा है और हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 23, 2026भीषण सड़क हादसे मे दो ट्रकों के बीच फंसी कार, लगी आग, 11 की मौत, बोलेरो सवार 8 जिंदा जले
Breaking_NewsApril 22, 202640वें जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को भावभीनी विदाई, कार्यकाल रहा सराहनीय
सम्पादकीयApril 22, 2026विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सोनभद्र न्यूज़April 22, 2026गेहूं खरीद में अव्यवस्था पर भड़के संदीप मिश्र, किसानों को दौड़ाने का आरोप
