AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जनपद से शुरू हुई कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी की जांच अब एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के रूप में सामने आई है, जिसने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में 4164 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है, जिसमें उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक फैले संगठित नेटवर्क का खुलासा किया गया है।जांच में कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें मुख्य सरगना के रूप में वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल का नाम सामने आया है। इसके अलावा गाजियाबाद, सहारनपुर, कानपुर और मध्य प्रदेश से जुड़े कई लोगों की भूमिका भी सामने आई है।

एसआईटी की पड़ताल में यह बात सामने आई कि गिरोह बेहद शातिर तरीके से तस्करी को अंजाम देता था। कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप को नमकीन, कुरकुरे और अन्य खाद्य सामग्री की पेटियों में छिपाकर एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाया जाता था, जिससे पुलिस और जांच एजेंसियों को भनक तक नहीं लगती थी।यह मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दर्ज होने के बाद एसआईटी को सौंपा गया था। लंबी जांच प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, कॉल डिटेल और परिवहन नेटवर्क की गहन जांच के बाद चार्जशीट तैयार की गई।

जांच में करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार के संकेत मिले हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि यह कोई छोटा गिरोह नहीं बल्कि एक संगठित सिंडिकेट है, जो युवाओं में नशे की सप्लाई कर रहा था।एसआईटी अब आरोपियों की संपत्तियों, बैंक खातों और अन्य राज्यों से जुड़े कनेक्शन की भी गहराई से जांच कर रही है। आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोडीन युक्त कफ सिरप का दुरुपयोग तेजी से नशे के नए रूप में उभर रहा है, और सोनभद्र का यह मामला देशभर में फैलते इस खतरनाक नेटवर्क की गंभीर तस्वीर पेश करता है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
