हाई वोल्टेज करंट का कहर, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत से गांव दहला

Share


सोनभद्र | बीजपुर (AKD।गिरीश तिवारी)

बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलों गांव में हाई वोल्टेज करंट ने ऐसा कहर बरपाया कि एक ही परिवार की खुशियां पल भर में उजड़ गईं। अचानक घर में उतरे करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपती फूलमती और श्रीराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम, दहशत और गुस्से का माहौल है।बताया जा रहा है कि गांव में अचानक हाई वोल्टेज करंट घरों तक पहुंच गया, जिससे बिजली बोर्ड और दरवाजों के आसपास करंट फैल गया और तारों में चिंगारियां उठने लगीं। इसी दौरान फूलमती जैसे ही दरवाजा खोलने पहुंचीं, वह करंट की चपेट में आ गईं। पत्नी को तड़पता देख श्रीराम उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।इस भयावह हादसे में इंद्रा देवी नाम की महिला भी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल 11 हजार वोल्ट की मेन लाइन बंद कराई गई, जिससे और बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश है और लापरवाही को इस हादसे की बड़ी वजह बताया जा रहा है। गांव में पसरा सन्नाटा इस दर्दनाक घटना की गवाही दे रहा है, जहां एक पल में ही एक परिवार की दुनिया उजड़ गई।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!