AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । बभनी थाना क्षेत्र के घघरा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव नाले के पास पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जिसकी शादी अप्रैल में ही हुई थी।परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात रेखा पड़ोस में आई बारात देखने गई थी। देर रात वह अपने माता-पिता और पति के साथ घर लौटी और सो गई। शुक्रवार भोर में वह नाले की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने उसका शव नाले के किनारे देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।शव की हालत ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

युवती का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला और रस्सी गले में नहीं बल्कि जबड़े से बंधी हुई थी। शव पूरी तरह लटका नहीं था, बल्कि घुटने जमीन पर टिके हुए थे। इन परिस्थितियों ने घटना को संदिग्ध बना दिया है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।मृतका के पिता राकेश ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फांसी के रूप में लटकाया गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJune 14, 2026दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की अपाचे सहित 8 मोटरसाइकिलें बरामद, एक हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
सम्पादकीयJune 11, 2026बलिया से रायपुर जा रहे परिवार की कार टैंकर में घुसी, महिला की मौत, 5 घायल
Breaking_NewsJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
सम्पादकीयJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
