
AKD।गिरीश तिवारी
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचडाला।सोनभद्र-डाला चौकी क्षेत्र स्थित चूड़ी गली में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार चूड़ी गली निवासी मेवालाल अग्रहरि के पुत्र बिष्णु अग्रहरि अपनी बाइक घर के सामने खड़ी कर सोने चले गए थे। सुबह उठकर बाहर देखा तो बाइक गायब थी। इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें दो संदिग्ध युवक इलाके में घूमते और रेकी करते नजर आए। हालांकि फुटेज में बाइक चोरी करते हुए कोई स्पष्ट दृश्य सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस इन्हीं संदिग्धों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द बाइक बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














