रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी डाला।सोनभद्र-डाला चौकी क्षेत्र स्थित
  • चूड़ी गली में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है।
  • घटना के बाद इलाके में लोगों में दहशत
  • और नाराजगी का माहौल है।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

डाला।सोनभद्र-डाला चौकी क्षेत्र स्थित चूड़ी गली में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार चूड़ी गली निवासी मेवालाल अग्रहरि के पुत्र बिष्णु अग्रहरि अपनी बाइक घर के सामने खड़ी कर सोने चले गए थे। सुबह उठकर बाहर देखा तो बाइक गायब थी। इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें दो संदिग्ध युवक इलाके में घूमते और रेकी करते नजर आए। हालांकि फुटेज में बाइक चोरी करते हुए कोई स्पष्ट दृश्य सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस इन्हीं संदिग्धों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द बाइक बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें