दुद्धी, सोनभद्र। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत सोमवार को आबकारी विभाग एवं दुद्धी पुलिस ने संयुक्त रूप से खजूरी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा संदिग्ध घरों एवं झुग्गी-झोपड़ियों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लगभग 45 लीटर कच्ची शराब एवं 400 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।

मौके पर तीन अवैध भट्ठियों को नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए। अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक रविनंदन एवं विनोद कुमार ने किया। इस दौरान दुद्धी मजिस्ट्रेट के साथ सीमावर्ती आबकारी दुकानों की जांच, रोड चेकिंग तथा चखना दुकानों पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को नशीली शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 3, 202620 घंटे में पांच जिंदगियां पानी में समाईं: सोनभद्र में मातम, दो शव बरामद, तीन की तलाश जारी
अपराधJune 3, 2026आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 45 लीटर कच्ची शराब बरामद
Breaking_NewsJune 3, 2026बारिश से बचने को पेड़ के नीचे खड़ी थीं बालिकाएं, आकाशीय बिजली बनी काल
सुख-दुःखJune 2, 2026नदी व डैम में समाए चार किशोर! सोनभद्र में कोहराम, अंधेरे ने बढ़ाई परिजनों की बेचैनी
