चोपन/सोनभद्र।(AKD।गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार रजधन गांव निवासी 28 वर्षीय रानी पत्नी श्यामसुंदर वर्मा का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतका का पति श्यामसुंदर वर्मा रोजगार के सिलसिले में पुणे में रहकर मजदूरी करता है, जबकि रानी गांव में अकेली रह रही थी।घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।परिजनों ने मामले में किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
