
डाला।सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)- चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में थाना चोपन में दर्ज चोरी के एक मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ दो महिलाएं ग्राम कोठा टोला में मौजूद हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बरामद सामान के चोरी का होने की बात स्वीकार की।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मिनी कोल पत्नी राजन सिंह (40 वर्ष) और रबिया बीबी पत्नी इस्तेखार खां (35 वर्ष), निवासी भलुवा टोला, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की घटना में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। चोपन पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार















