AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां दो बहनों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास, चोपन बैरियर स्थित बस्ती में रहने वाली 16 वर्षीय खुशी पुत्री तरबेज आलम का अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद वह आहत होकर अपने कमरे में चली गई और घर के अंदर फांसी लगा ली।

काफी देर तक खुशी के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।वहीं सीएचसी चोपन में तैनात डॉ. नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया गया। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
