सोनभद्र पुलिस ने सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों और तेज आवाज से लोगों की परेशानी बढ़ाने वालों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर पुलिस ने जब्त किए गए प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस दौरान लोगों को चेतावनी भी दी गई कि अब ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल किया तो सीधे कार्रवाई होगी। तस्वीरें राबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक की हैं, जहां पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा की मौजूदगी में जब्त किए गए प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसरों पर बुलडोजर चला दिया गया। एक-एक कर सभी अवैध उपकरणों को कुचलकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर तेज ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी होती है। यही वजह है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने वाहनों में प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यदि किसी वाहन में ऐसे उपकरण पाए गए तो उन्हें जब्त करने के साथ-साथ संबंधित चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सोनभद्र पुलिस का साफ संदेश है कि सड़क पर स्टंट, शोर और नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
Breaking_NewsJuly 21, 2026ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, दुद्धी रेफर
Breaking_NewsJuly 21, 2026चोरों ने तीन सब्जी दुकानों को बनाया निशाना, हजारों का सामान चोरी
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026ओबरा-सी तापीय परियोजना पूरी तरह ठप, 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन शून्य,
