
संवाददाता -रवि सिंह
दुद्धी (सोनभद्र) नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 28 लाख रुपये कीमत की गांजा खेप और तस्करी में प्रयुक्त वर्ना कार बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। नवागत प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के दुद्धी में कार्यभार ग्रहण करने के करीब एक सप्ताह के भीतर हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार, दुद्धी थाना क्षेत्र के म्योरपुर तिराहे पर पुलिस टीम एसओजी/सर्विलांस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक संदिग्ध वर्ना कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। चालक पुलिस को चकमा देकर कार को तेज रफ्तार में भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए रजखड़ घाटी के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया।तलाशी के दौरान कार से 53 पैकेट में कुल 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गांजे की यह खेप उड़ीसा से लखनऊ के मटियारी/चिनहट क्षेत्र में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त वर्ना कार, एक एप्पल मोबाइल फोन और एटीएम से निकासी संबंधी 10 हजार रुपये की पर्ची भी बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृपम सिंह उर्फ ऋषु सिंह उर्फ नुकेल उर्फ संदीप सिंह (25) निवासी अलीपुर, थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।दुद्धी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की सप्लाई के स्रोत की जानकारी जुटाने में लगी है। इस सफलता में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह एसओजी प्रभारी नागेश सिंह, कस्बा इंचार्ज हरिकेश आजाद सहित अन्य पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 1, 202628 लाख रुपये का अवैध गांजा तस्करी पर दुद्धी पुलिस का करारा प्रहार,56 किलो गांजा समेत वर्ना कार बरामद
उत्तरप्रदेशSeptember 1, 2026तेज पानी के बहाव में बहा 10 वर्षीय शिवम, NDRF ने घंटों मशक्कत के बाद बरामद किया शव
सुःख दुःखSeptember 1, 2026बाढ़ के पानी में डूबा किशोर, तलाश जारी
उत्तरप्रदेशSeptember 1, 2026सोनभद्र में बाढ़ का बड़ा खतरा, पांच बड़े बांध खतरे के करीब
















