तेज पानी के बहाव में बहा 10 वर्षीय शिवम, NDRF ने घंटों मशक्कत के बाद बरामद किया शव

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव में तेज पानी के बहाव में बहे 10 वर्षीय शिवम सोनकर का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया।
  • हादसे के बाद से ही पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से शिवम की तलाश की जा रही थी।
  • पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची NDRF की टीम ने पानी के तेज बहाव के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत
Share

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव में तेज पानी के बहाव में बहे 10 वर्षीय शिवम सोनकर का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद से ही पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से शिवम की तलाश की जा रही थी। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची NDRF की टीम ने पानी के तेज बहाव के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद शिवम के शव को बरामद कर लिया।शिवम के शव के बरामद होते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मासूम शिवम पिंटू सोनकर का छोटा बेटा था। बेटे की मौत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।बताया गया कि शिवम के तेज पानी के बहाव में बहने के बाद उसकी तलाश में पुलिस और ग्रामीण लगातार जुटे हुए थे। काफी प्रयास के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने अभियान चलाकर आखिरकार शिवम का शव बरामद कर लिया।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार बारिश के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर लोगों को तेज पानी के बहाव और उफनते नदी-नालों से सावधानी बरतने का संदेश दिया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें