बाढ़ के पानी में डूबा किशोर, तलाश जारी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव में बाढ़ के पानी में 10 साल के किशोर के डूबने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
  • घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया है।
  • बताया जा रहा है कि बराक गांव में बाढ़ का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, इसी बीच 10 साल के किशोर के बाढ़ के पानी में डूबने की सूचना सामने…
Share

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव में बाढ़ के पानी में 10 साल के किशोर के डूबने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया है। बताया जा रहा है कि बराक गांव में बाढ़ का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, इसी बीच 10 साल के किशोर के बाढ़ के पानी में डूबने की सूचना सामने आई। जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली, हालात की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया। SDRF टीम के पहुंचते ही किशोर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बाढ़ के पानी में किशोर की तलाश की जा रही है, पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।.घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। हर कोई अपने स्तर से किशोर के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है वहीं पुलिस लगातार लोगों से रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की बाधा नहीं डालने की अपील कर रही है। बाढ़ के पानी में तेज बहाव और जलभराव के बीच SDRF के जवान पूरी सतर्कता के साथ किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं, पानी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, पुलिस और SDRF की टीम लगातार संभावित स्थानों पर किशोर को तलाश रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें