
सोनभद्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। राबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चार सितंबर को करौली गांव में आरोपियों ने एकराय होकर वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गोरारी मोड़ स्थित दुर्गा जी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। सोनभद्र में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामवृक्ष, उसके पुत्र सर्वेश उर्फ बिट्टू और संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामला ग्राम करौली का है। चार सितंबर को आरोपियों पर एकराय होकर वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई थी। घटना के संबंध में पांच सितंबर को राबर्ट्सगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गोरारी मोड़, दुर्गा जी मंदिर के पास से तीनों आरोपियों को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में करौली गांव निवासी 38 वर्षीय रामवृक्ष और उसका 20 वर्षीय पुत्र सर्वेश उर्फ बिट्टू, जबकि तीसरा आरोपी चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी 25 वर्षीय संजय कुमार बताया गया है।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 8, 202613 साल से लापता युवक बनकर परिवार को ठगने वाला गिरोह बेनकाब, 4 गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशSeptember 7, 2026दिल्ली हादसे में सोनभद्र के अभिषेक की मौत, रेणुकूट में पसरा मातम
अपराधSeptember 7, 2026राबर्ट्सगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को दबोचा
सोनभद्रSeptember 7, 2026मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही छलक पड़े खुशी के आंसू
















