लाखों की अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • ऑपरेशन शुद्धि के तहत
  • पिपरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक से करीब 33 लाख रुपये कीमत
  • की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
Share

सोनभद्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक से करीब 33 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। ट्रक से 464 पेटियों में 13 हजार 296 शीशियां, यानी कुल 4077.36 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की बोतलों पर “FOR SALE PUNJAB ONLY” लिखा हुआ था। शराब की तस्करी में इस्तेमाल डीसीएम ट्रक की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है। यानी पुलिस ने कुल करीब 60 लाख रुपये की बरामदगी की है। पिपरी थाना क्षेत्र जहां पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम हाईटेक रेलवे क्रासिंग और मुर्धवा चर्च के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लादकर बिहार और झारखंड की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुर्धवा तिराहे से रनटोला की तरफ जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मुर्धवा की तरफ से एक डीसीएम आइसर ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। पुलिस टीम ने पीछा कर करीब 200 मीटर आगे ट्रक को रोक लिया। ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसकी पहचान करन सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई। जब पुलिस ने ट्रक का पर्दा खुलवाकर तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस के मुताबिक डीसीएम ट्रक के अंदर अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थीं। पुलिस के मुताबिक ट्रक से 464 पेटियों में कुल 13 हजार 296 शीशियां, यानी 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई गई है। खास बात ये है कि शराब की बोतलों पर “FOR SALE PUNJAB ONLY” अंकित था और चालक शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात या बिल्टी भी नहीं दिखा सका। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल डीसीएम आइसर ट्रक, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि हरियाणा में एक व्यक्ति ने उसे डीसीएम लेकर जाने के लिए कहा था। शुरुआत में उसे बताया गया कि ट्रक में जलजीरा कोल्ड ड्रिंक लदी है। बाद में उसे पता चला कि ट्रक में अंग्रेजी शराब है, जिसे बिहार पहुंचाना है। आरोपी के मोबाइल में “सेठ जी” के नाम से एक नंबर सेव था और रास्ते में व्हाट्सऐप कॉल के जरिए उसे आगे की लोकेशन और रास्ते की जानकारी दी जा रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पैसों के लालच में शराब परिवहन करने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस पूछताछ में सामने आए दूसरे लोगों की भूमिका और इस पूरे अंतर्राज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है। मामले में पिपरी थाने पर आबकारी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें