
सोनभद्र। शक्तिनगर में पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का महज 36 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की बोलेरो, एक चोरी की मोटरसाइकिल और बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद की गई है। दरअसल, 25 अगस्त की रात एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट के पास डीएम प्लांट के नजदीक कंपनी की बोलेरो खड़ी की गई थी।लेकिन अगली सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वाहन को देखा गया तो बोलेरो मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद वाहन मालिक की तहरीर पर शक्तिनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।जांच के दौरान पुलिस ने अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे, निवासी माड़ा, सिंगरौली, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558, एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल और बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद की गई।पुलिस ने बरामदगी और मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।एंकर आउट:फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्रSeptember 2, 2026श्रमिकों व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल, देखे रिपोर्ट
सोनभद्रSeptember 2, 2026प्रशासन ने क्षेत्र में कराई मॉक ड्रिल, जाने वजह
अपराधSeptember 2, 2026लाखों की अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
अपराधSeptember 2, 2026पुलिस ने 36 घंटे के अंदर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
















