अंतर्राज्यीय डोडा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत
  • दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
  • पुलिस ने अंतर्राज्यीय डोडा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से एक कुंतल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ है, जिसे कार की पिछली…
  • बरामद डोडा और तस्करी में इस्तेमाल कार की कुल कीमत
Share

सोनभद्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय डोडा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से एक कुंतल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ है, जिसे कार की पिछली सीट निकालकर बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद डोडा और तस्करी में इस्तेमाल कार की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। सोनभद्र के दुद्धी में पुलिस की चेकिंग के दौरान नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, टीम रजखड़ तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विंढमगंज की तरफ से एक सफेद रंग की आर्टिका कार आ रही है, जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ लदा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन की घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखते ही कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे तेज रफ्तार से भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए कार को रजखड़ घाटी, दुद्धी में रोक लिया। कार में सवार दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। इसके बाद जब कार की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। कार की पिछली सीट निकालकर बनाई गई जगह में नौ प्लास्टिक की बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। बोरियों की तलाशी लेने पर इनमें कुल एक कुंतल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है।
तस्करी में इस्तेमाल आर्टिका कार की कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली निवासी अनूप साहू और राहुल मौर्या के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे झारखंड के डाल्टेनगंज क्षेत्र से डोडा लेकर बरेली जा रहे थे। आरोपियों के मुताबिक, दो सितंबर को दोनों बरेली से बिहार के रास्ते डाल्टेनगंज पहुंचे थे, जहां उन्हें डोडा से भरी नौ बोरियां उपलब्ध कराई गईं। इन बोरियों को कार की पिछली सीट निकालकर उसमें छिपाया गया था। इसके बाद दोनों दुद्धी के रास्ते सोनभद्र होते हुए बरेली जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम और जानकारियां भी सामने आई हैं। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले में दुद्धी थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यानी एक बार फिर सोनभद्र पुलिस की सतर्कता ने नशे के बड़े कारोबार पर चोट की है। करीब 30 लाख रुपये के माल और वाहन की बरामदगी के साथ दो तस्करों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें