खनन कारोबारी पूर्व सपा नेता इस्तियाक अहमद खान मुंबई से गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • जिले के चर्चित
  • खनन धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
  • खनन कारोबारी इस्तियाक अहमद खान को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।
Share

सोनभद्र। जिले के चर्चित खनन धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। खनन कारोबारी इस्तियाक अहमद खान को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे सोनभद्र लेकर पहुंची और आज कोर्ट में पेश किया गया। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है और इसी पर आज कोर्ट का फैसला आएगा। लेकिन इस गिरफ्तारी के साथ कहानी में एक और मोड़ है बचाव पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई की टाइमिंग और तरीके पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि पूरी कार्रवाई किसी को फायदा पहुंचाने की नीयत से की जा रही है। मामला रिंकी श्रीवास्तव के खनन पट्टे राधिका इंटरप्राइजेज से जुड़े दस्तावेज और चेक में कथित धोखाधड़ी का है। शिकायत के बाद पुलिस ने 3 सितंबर को ओबरा स्थित इस्तियाक अहमद खान के घर पर दबिश दी थी। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान इस्तियाक अहमद खान घर पर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद उसके फरार होने की बात सामने आई। पुलिस ने उसकी तलाश तेज की और कार्रवाई करते हुए उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को सोनभद्र लेकर पहुंची और कोर्ट में पेश किया।

पुलिस की ओर से मामले की जांच के लिए इस्तियाक अहमद खान को रिमांड पर लेने की मांग की गई है। अब निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं कि आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड मिलता है या नहीं। इधर, इस्तियाक अहमद खान की कोर्ट में पेशी को लेकर जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर में पुलिस की निगरानी देखने को मिली। वहीं, इस पूरे मामले में बचाव पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता बबलू दीक्षित का कहना है कि अभियुक्त पक्ष को आशंका है कि यह कार्रवाई किसी को लाभ पहुंचाने की नीयत से की जा रही है। अधिवक्ता के मुताबिक, जब मामला न्यायालय के सामने आया था, उस समय चेक पर किसी अन्य व्यक्ति के हस्ताक्षर होने की बात सामने नहीं आई थी। बचाव पक्ष ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तारी, निजी होटल में रखे जाने और सुबह ही कोर्ट में पेश किए जाने की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और बचाव पक्ष के आरोपों के बीच अब सबकी नजर कोर्ट के आदेश पर है। रिमांड पर आज आने वाला फैसला आगे की जांच और मामले की दिशा के लिए अहम माना जा रहा है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें