डाला में पं. ओमप्रकाश तिवारी की स्मृति में 58 छायादार व फलदार पौधों का रोपण, ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ का दिया संदेश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पुजारी पंडित
  • ओमप्रकाश तिवारी के निधन के बाद सोमवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में उनकी स्मृति में 58 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबरा एसडीएम रवि कुमार पासवान रहे, जबकि अध्यक्षता मंदिर के महंत
  • पंडित
Share

डाला।सोनभद्र श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पुजारी पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन के बाद सोमवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में उनकी स्मृति में 58 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबरा एसडीएम रवि कुमार पासवान रहे, जबकि अध्यक्षता मंदिर के महंत पंडित मुरली तिवारी ने की। पौधरोपण कार्यक्रम में आम, आंवला, अमरूद, पीपल, कदम, बादाम, कटहल समेत विभिन्न प्रजातियों के 58 पौधे लगाए गए। इस दौरान ओबरा एसडीएम रवि कुमार पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशभर में पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की ओर से ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ के उद्देश्य से किया गया यह पौधरोपण सराहनीय पहल है।

Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनभद्र के कई सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग किया। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि प्रकृति के पुनर्जागरण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उनका संगठन कई वर्षों से ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में अचलेश्वर महादेव मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पुजारी पंडित ओमप्रकाश तिवारी, जिन्हें लोग ओमू भैया के नाम से भी जानते थे, की स्मृति में 58 पौधे लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पेड़ों से ही धरती पर जीवन संचालित है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। यह प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में प्रेस क्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, आचार्य राजेश मिश्रा, कांग्रेस नेता बृजेश तिवारी जूली, सपा नेता सुधीर पाठक, सजावल पाठक, ऋषि उपाध्याय, विजय चौहान, आकाश चौहान, शत्रुध्न बिंद, संजय बियार, परवेज आलम, संतोष तिवारी, अभिषेक चंद्रवंशी, अनिकेत श्रीवास्तव, वैभव पाठक, शमशेर, संजय सिंह,राकेश शर्मा(अटल) समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें