
220 किलो गांजा, गुप्त केबिन और 1.20 करोड़ की बरामदगी, अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजादुद्धी /विंढमगंज (सोनभद्र) विंढमगंज रेंज के पोलवा गांव के समीप कनहर नदी से सोमवार की अलसुबह अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया जो ट्रैक्टर राजू पुत्र श्याम बिहारी निवासी महुली का बताया जा रहा है।

खनन कर्ताओ ने वन विभाग टीम की आहट मिलते ही नदी से बालू लादकर निकल रहे कई ट्रैक्टर ट्राली को अंडर ग्राउंड कर लिया और वन विभाग के टीम को जाने का इंतजार करता रहा।
पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने रेंज ऑफिस ले आई और अग्रिम कारवाई में जुट गई । भारतीय वन अधिनियम-1927 की
धारा-41/42 एवं 69 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर दिया।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र के पकरी हरपुरा पतरीहा डुमरा फुलवार जोरूखड़ सहित दर्जनों गांवों के कनहर और मलिया नदी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रूप से बालू का खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। खनन के बाद बालू को क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचे जाने की बात भी सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से नदी के प्राकृतिक स्वरूप के नुकसान के साथ साथ राजस्व की भारी क्षति हो रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक थाम लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।विंढमगंज वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह गस्त के दौरान अवैध खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया है। वाहन को कब्जा में लेते हुए वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 14, 2026रामजानकी मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला, भीड़ में गले से 4 भरी का मंगलसूत्र पार
उत्तरप्रदेशSeptember 14, 2026220 किलो गांजा, गुप्त केबिन और 1.20 करोड़ की बरामदगी, अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
उत्तरप्रदेशSeptember 14, 2026भारत के नवनिर्माण में ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं को किया गया सम्मानित
उत्तरप्रदेशSeptember 14, 2026हरतालिका तीज पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाबव्रती महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, सुनी हरतालिका तीज व्रत कथा














