तीसरी पारी के लिए नीरज पाठक को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला(सोनभद्र)नगर क्षेत्र के ऊंची पहाड़ी पर स्थित
  • अचलेश्वर महादेव मंदिर के आगामी स्थापना दिवस समारोह मनाने को लेकर शनिवार की शाम मंदिर के मंहत
  • पंडित
  • मुरली तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
Share

डाला(सोनभद्र)नगर क्षेत्र के ऊंची पहाड़ी पर स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर के आगामी स्थापना दिवस समारोह मनाने को लेकर शनिवार की शाम मंदिर के मंहत पंडित मुरली तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पुनः नीरज पाठक को मानस परिवार समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ व उपस्थित लोगों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया।
अचलेश्वर महादेव मंदिर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे कलश यात्रा, नवाह्न पाठ, मानस प्रवचन,समेत अन्य कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए समिति की बैठक में समिति की कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संरक्षक सजावल पाठक, मुकेश जैन आदि द्वारा संगठनात्मक बिंदु पर चर्चा करते हुए पुनः सर्वसम्मति से पूर्व की कमेटी को जिम्मेदारी सौंप कर अवधि विस्तार किया गया। महामंत्री पवन शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी ,संतोष कुमार बबलू ,सुरेश नारायण सिंह,संतोष शर्मा,कोषाध्यक्ष राजवंश चौबे, मनोज चौरसिया,मंत्री संतोष त्रिपाठी ,अभिषेक शर्मा, अजय दुबे, रिशु जायसवाल विधि सलाहकार संजय पांडेय,ईश्वर जायसवाल, मीडिया प्रभारी जगदीश तिवारी, गिरीश तिवारी ,उप सचिव मणिशंकर राय, कार्यक्रम संयोजक चंद्र प्रकाश तिवारी को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष नीरज पाठक ने कहा कि सभी के सहयोग से कलश यात्रा व रामकथा व अन्य पूजन भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसके लिए हम सभी को अभी से प्रभु कार्य में लग जाना है ।बैठक के बाद मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की भव्य आरती उतारी गई।हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। अंत में मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रविन्द्र पाण्डेय, राजेश पटेल, अनिकेत श्रीवास्तव, राकेश राय, रिषि उपाध्याय, अनिल चौबे, शुभम तिवारी, शिवम तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें