रामजानकी मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला, भीड़ में गले से 4 भरी का मंगलसूत्र पार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज।
  • कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के चौकी कस्बा स्थित
  • रामजानकी मंदिर में सोमवार शाम पूजा करने पहुंची एक महिला के गले से करीब चार भरी का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया।
  • मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
Share

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज। कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के चौकी कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर में सोमवार शाम पूजा करने पहुंची एक महिला के गले से करीब चार भरी का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कर्मा निवासी और वर्तमान में राज पैलेस के पास रह रही बबिता पाण्डेय पत्नी अरविंद पाण्डेय सोमवार शाम रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची थीं। इसी दौरान मंदिर परिसर में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर या उचक्के ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र पार कर दिया। महिला को जब मंगलसूत्र चोरी होने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए और वह परेशान होकर रोने लगीं। बाद में उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पीड़िता की ओर से थाना प्रभारी को भी मामले की सूचना दिए जाने की बात कही गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संभावित चोर की तलाश में जुटी है। वहीं मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल और निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें