रंगमंच पर दिखेगी 25 साल की सेवा यात्रा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में अब रंगमंच के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा दिखाई जाएगी।
  • सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की कहानी को कलाकार मंच पर जीवंत
  • करेंगे।
  • ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत
Share

सोनभद्र में अब रंगमंच के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा दिखाई जाएगी। सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की कहानी को कलाकार मंच पर जीवंत करेंगे। ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष नाट्य मंचन होगा। घोरावल विधानसभा से आज इसकी शुरुआत हुई, जो 23 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रंगमंच पर अभिनय संवाद और संगीत और कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की। सोनभद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के केकराही, करमा और मधुपुर में 20 सितंबर को नाट्य मंचन किया गया। नाटक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण की यात्रा को मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक के सफर को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में सेवा, जनकल्याण, अंत्योदय और सुशासन जैसे विषयों को केंद्र में रखा गया है। आयोजकों के मुताबिक नाट्य प्रस्तुति का उद्देश्य इन प्रसंगों को सरल और भावनात्मक अंदाज में लोगों तक पहुंचाना है। विधानसभा वार कार्यक्रम की बात करें तो घोरावल में 20 से 23 सितंबर तक नाट्य मंचन होगा। इसके बाद राबर्ट्सगंज विधानसभा में 24 से 27 सितंबर, ओबरा विधानसभा में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर, जबकि दुद्धी विधानसभा में 2 से 5 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है, ताकि सेवा यात्रा और जनकल्याण का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच सके। इस अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए जनसंवाद स्थापित करने की बात कही गई है। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शम्भू नारायण सिंह, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह समेत भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें