
कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहरामडाला, सोनभद्र। पटेल सेवा समिति डाला के तत्वावधान में शनिवार को नगर स्थित वैभव मंडपम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ज्यूतनारायण पटेल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राकेश सिंह ने की। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, समिति के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

उपस्थित लोगों ने लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। मुख्य अतिथि ज्यूतनारायण पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को एकजुट रहने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि सरदार पटेल केवल महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रनायक थे। उनकी जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके आदर्शों को आत्मसात करना तथा समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सी. विमल सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष डाला सनोज तिवारी,अशोक सिंह, रमेश सिंह पटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन,जोगेंद्र सिंह पटेल उर्फ गुड्डू पटेल की उपस्थिति रही।

इस दौरान समिति के सदस्यों एवं नगरवासियों ने संकल्प लिया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती प्रत्येक वर्ष इसी तरह उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई जाएगी, जिससे आने वाली पीढ़ियों को उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान और आदर्शों से परिचित कराया जा सके।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रंजीत कुमार सिंह पटेल, मनोज तिवारी, दीपक सिंह पटेल उर्फ दीपू,सर्वेश सिंह पटेल, अनिल सिंह, अरुण सिंह पटेल, , वार्ड सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 10 राजेश पटेल, उत्तम कुमार मिश्र, जितेन्द्र यादव, आजाद भाई पटेल, रमाशंकर पटेल, रमाशंकर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, मुन्ना वैश्य, राम आसरे पाठक,अंशु पटेल सहित समिति के पदाधिकारी एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में पटेल सेवा समिति डाला की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, सम्मानित नागरिकों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन धीरेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने किया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 31, 2026कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
उत्तरप्रदेशOctober 31, 2026वैभव मंडपम में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती
उत्तर प्रदेशOctober 31, 2026मिशन शक्ति 6.0: छात्राओं को कैरियर निर्माण के लिए किया जागरूक
उत्तर प्रदेशOctober 31, 2026साइबर जगत में सुरक्षा और गोपनीयता की चुनौतियों पर मंथन















