
सोनभद्र के बभनी में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने आयोजन की तैयारियों और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के बैनर में हिंदी की ऐसी गलती सामने आई कि लोग हैरान रह गए। संस्कृत की जगह ‘संस्कुतिक’ लिखा मिला। इतना ही नहीं, बैनर पर तस्वीरों और नामों के तालमेल में भी गड़बड़ी नजर आई। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने अपनी सफाई दी है। दरअसल, बभनी ब्लॉक में आयोजित बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए लगाए गए बैनर में कई तरह की विसंगतियां देखने को मिलीं। बैनर पर सांस्कृतिक शब्द की जगह ‘संस्कुतिक’ लिखा गया था। वहीं स्वागतकर्ता के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाई गई थी।

इसके अलावा बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह की तस्वीर के नीचे निवेदक के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का नाम दर्ज था। बैनर में हुई इन गलतियों को लेकर जब खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी गलतियां हो जाती हैं और कुछ बातों को नजरअंदाज भी करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही उन्हें बैनर की गड़बड़ी की जानकारी हुई, तत्काल उसे हटवा दिया गया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।वीओ-3वहीं, इस मामले में खंड विकास अधिकारी रुपेश कुमार मंडल ने फोन पर बताया कि वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बैनर पर ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि यह बच्चों का कार्यक्रम है और सभी को बच्चों का उत्साहवर्धन करना चाहिए।समापन-बहरहाल, बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बैनर की इन गलतियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े किए हैं। अब सवाल यह है कि सरकारी कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाले बैनर और प्रचार सामग्री की जांच की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?संभावित पंचलाइन:बच्चों को सिखाया जाता है शुद्ध लेखन का पाठ, लेकिन जिम्मेदारों के आयोजन में बैनर ही अशुद्धियों से भरा नजर आया।
कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहरामAuthor Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशNovember 4, 2026बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता : स्वागतकर्ता के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लगाई तस्वीर?
उत्तरप्रदेशNovember 4, 202625 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज
उत्तरप्रदेशNovember 3, 2026डेकोरेशन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग
उत्तरप्रदेशOctober 31, 2026कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम















