
सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक डेकोरेशन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। करमा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में सोमवार की रात करीब 9 बजे अचानक एक डेकोरेशन टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि डेहरी कसया कला निवासी संदीप मौर्या भैरोपुर में हर हर महादेव डेकोरेशन टेंट हाउस के नाम से दुकान और गोदाम संचालित करते हैं। सोमवार रात अचानक गोदाम में आग लगी और कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गोदाम में रखे टेंट, कुर्सियां, कूलर, पंखे, लाइट और डेकोरेशन का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक इस अग्निकांड में 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।आग की ऊंची लपटें देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। वहीं सूचना मिलते ही करमा पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू और आग बुझाने के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।इस अग्निकांड ने संदीप मौर्या के परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। पीड़ित के मुताबिक डेकोरेशन टेंट हाउस ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा था, जो अब आग की भेंट चढ़ चुका है।घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और डेकोरेशन एसोसिएशन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि परिवार दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सके।फिलहाल इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों का सामान जलने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक चोट पहुंची है।
कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहरामAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशNovember 3, 2026डेकोरेशन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग
उत्तरप्रदेशOctober 31, 2026कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
उत्तरप्रदेशOctober 31, 2026वैभव मंडपम में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती
उत्तर प्रदेशOctober 31, 2026मिशन शक्ति 6.0: छात्राओं को कैरियर निर्माण के लिए किया जागरूक















