कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला, सोनभद्र।
  • चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत
  • अंतर्गत
  • पूर्वी बसुधा में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे के सहारे 30 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला।
Share

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत अंतर्गत पूर्वी बसुधा में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे के सहारे 30 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान पूर्वी बसुधा निवासी शारदा पठारी पुत्र राज नारायन के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे परिवार में मातम छा गया।मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। शनिवार की भोर में जब परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे के सहारे शारदा पठारी का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते घर में चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर चोपन थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।बताया जाता है कि शारदा पठारी परिवार का बड़ा बेटा था। उसके एक पांच वर्षीय पुत्र है। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में से था, जिसमें दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। वह करीब दो महीने पहले ही घर लौटा था। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पांच वर्षीय मासूम के सिर से पिता का साया उठने से गांव में भी शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें