योग से ही स्वस्थ शरीर, मजबूत मन और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव : IPS अजय पाल शर्मा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा।सोनभद्र -ओबरा में धन्वन्तरि पतंजलि योग संस्थान का स्थापना दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ
  • आयोजित
  • किया गया।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के एडिशनल कमिश्नर एवं आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा उपस्थित
Share

ओबरा।सोनभद्र -ओबरा में धन्वन्तरि पतंजलि योग संस्थान का स्थापना दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के एडिशनल कमिश्नर एवं आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि शरीर को साधकर ही व्यक्ति अपने मन और देश की तरक्की को गति दे सकता है। उन्होंने स्वस्थ बच्चों को विकसित भारत की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि देश का भविष्य तभी सशक्त होगा, जब आने वाली पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होगी।आईपीएस अजय पाल शर्मा ने कहा कि सोनभद्र जैसे जनपद में योग को इतने व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना स्वस्थ भारत और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में सार्थक पहल है। उन्होंने फिट इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से योग और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्र की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम में संस्थान समिति के संस्थापक योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने जीवन में योग की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली ने जहां सुविधाएं बढ़ाई हैं, वहीं असंतुलित खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण लोग अनेक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कई लोग असमय ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने लगते हैं। ऐसे में नियमित योगाभ्यास अपनाकर शरीर को स्वस्थ रखने और बेहतर जीवनशैली विकसित करने में मदद मिल सकती है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन और जीवनशैली में संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।आचार्य अजय पाठक ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देना है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न योगासनों और मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को योग के प्रति अनुशासन, समर्पण और जागरूकता का संदेश दिया।समारोह में योग, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण का संदेश एक साथ देखने को मिला। संस्थान का स्थापना दिवस कार्यक्रम नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देने वाला रहा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें