
डाला।सोनभद्र। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त सोनू जायसवाल को मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास भरहरी, थाना जुगैल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी बुधवार, 4 नवंबर 2026 को की गई।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू जायसवाल पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र जायसवाल, निवासी जवारीडाड़ गुरमा, थाना चोपन के विरुद्ध थाना चोपन में चोरी से संबंधित मुकदमा संख्या 360/2026 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। वह काफी समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोपन थाने में वर्ष 2026 के दो और वर्ष 2025 का एक मुकदमा, ओबरा थाने में वर्ष 2024 में धारा 307 भादवि तथा हाथीनाला थाने में वर्ष 2020 में चोरी एवं बरामदगी से संबंधित मुकदमा शामिल है।इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह (चौकी प्रभारी डाला), हेड कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल गोविन्द कुमार और कांस्टेबल उमेश तिवारी शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशNovember 4, 2026बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता : स्वागतकर्ता के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लगाई तस्वीर?
उत्तरप्रदेशNovember 4, 202625 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज
उत्तरप्रदेशNovember 3, 2026डेकोरेशन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग
उत्तरप्रदेशOctober 31, 2026कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
















