
सोनभद्र में शराब तस्करी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। दुद्धी कोतवाली से महज एक किलोमीटर दूर रजखड़ घाटी में शराब से लदा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में चावल की बोरियों और भूसी के बीच छिपाकर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी। सड़क पर शराब की बोतलें बिखरी देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। **पहाड़ की घाटी सड़क पर पलटा ट्रक और ट्रक के अंदर छिपी मिली अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप।मामला सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां कोतवाली से करीब एक किलोमीटर दूर रजखड़ घाटी में शराब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर ट्रक से शराब की बोतलें बिखरने के बाद पूरे मामले की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस मौके पर पहुंची और शराब को कब्जे में लेना शुरू किया। पुलिस के मुताबिक ट्रक में चावल की बोरियों और भूसी के बीच अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। ट्रक की तलाशी के दौरान आईबी, रॉयल स्टैग समेत कई ब्रांड की क्वार्टर, हाफ और फुल बोतलें बरामद होने की बात सामने आई है। खास बात ये है कि ट्रक पर झारखंड का नंबर दर्ज है और शराब पंजाब से बिहार ले जाए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस अब शराब की इस खेप के स्रोत और इसके गंतव्य की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल बरामद शराब की गिनती और ट्रक की जांच की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात भी बहाल करा दिया है। अब जांच का बड़ा सवाल यही है कि आखिर पंजाब से बिहार के लिए निकली शराब की इतनी बड़ी खेप सोनभद्र के रास्ते क्यों लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं?। फिलहाल पुलिस की जांच और शराब की गिनती पूरी होने के बाद पूरे मामले की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 20, 2026भूसी की आड़ में ले जाई जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
अपराधSeptember 20, 2026रजखड़ घाटी में शराब से लदा ट्रक पलटा, चालक फरार
उत्तर प्रदेशSeptember 20, 2026तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तरप्रदेशSeptember 20, 2026रंगमंच पर दिखेगी 25 साल की सेवा यात्रा
















