
सोनभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डाला चढ़ाई स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के पास से करीब 10 लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोनभद्र में हेरोइन की सप्लाई करने के लिए पहुंचा था। पूछताछ में मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर अब पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। ऑपरेशन शुद्धि के तहत चोपन पुलिस की कार्रवाई में हेरोइन तस्करी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मो. अफजाल बाराबंकी का रहने वाला है और हेरोइन लेकर ट्रेन के रास्ते सोनभद्र पहुंचा था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और डाला चढ़ाई स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के पास निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर झाड़ियों की ओर भागने और छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से हेरोइन की सप्लाई का काम करता है और सोनभद्र में कुछ लोगों को मादक पदार्थ की सप्लाई करने आया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मणिपुर से कच्चा माल लाकर हेरोइन तैयार करने और जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर से भी मादक पदार्थ जुटाकर सप्लाई करने की जानकारी दी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बाराबंकी और अयोध्या समेत अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। वहीं, चोपन थाने में दर्ज पुराने एनडीपीएस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के साथ भी उसका कनेक्शन सामने आया है। अब पुलिस पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि सोनभद्र में हेरोइन की सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौतAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 25, 2026रेस्क्यू हुई आठ दिन की नवजात को डीएम ने दिया नाम, गोद में लेकर रखा ‘कीर्ति’
सोनभद्रSeptember 25, 2026सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
उत्तर प्रदेशSeptember 25, 2026वन निगम के डीएलएम ने गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत
अपराधSeptember 25, 2026डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार















