
सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश से क्रेटा कार में भरकर बिहार बॉर्डर की ओर ले जाई जा रही करीब 179 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शराब और कार समेत करीब 14 लाख 30 हजार रुपये की बरामदगी का दावा किया है। मामला अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ दुल्लापाथर इलाके का है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश की तरफ से अवैध शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान सड़क किनारे सुनसान स्थान पर एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पीछे की सीट और डिग्गी से रॉयल स्टैग और मैकडॉवेल ब्रांड की कुल 516 बोतलें बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 178.92 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की बोतलों पर मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में बिक्री के लिए होने का उल्लेख था। मौके से झारखंड के गिरिडीह निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ झगड़ू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह किराए की क्रेटा कार से मध्य प्रदेश गया था और वापसी के दौरान सिंगरौली के सरकारी ठेके से शराब लेकर बिहार बॉर्डर के किसी ढाबे पर बेचने की तैयारी में था। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास शराब से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं मिले। पुलिस ने शराब के साथ करीब 12 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार और 1500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। मामले में अनपरा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत हुई इस कार्रवाई को अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 25, 2026रेस्क्यू हुई आठ दिन की नवजात को डीएम ने दिया नाम, गोद में लेकर रखा ‘कीर्ति’
सोनभद्रSeptember 25, 2026सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
उत्तर प्रदेशSeptember 25, 2026वन निगम के डीएलएम ने गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत
अपराधSeptember 25, 2026डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत















