संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया।
  • सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत
  • मारकुंडी से शुरू हुए अभियान का शुभारंभ डीएम चर्चित
  • गौड़ ने किया।
Share

सोनभद्र में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत मारकुंडी से शुरू हुए अभियान का शुभारंभ डीएम चर्चित गौड़ ने किया। खास बात यह रही कि डीएम खुद ग्रामीणों के घरों तक पहुंचे और लोगों से संवाद कर संचारी रोगों से होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों की टीमें लोगों को जागरूक करने के साथ साफ-सफाई और बीमारी से बचाव को लेकर लगातार काम करेंगी। अभियान का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश चंद्र मिश्रा करेंगे। अभियान के दौरान लोगों को डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग और कुष्ठ रोग जैसी संचारी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत 12 से 31 अक्टूबर के बीच आशा कार्यकर्ताओं की ओर से घर-घर दस्तक देकर संचारी रोगों से बचाव, उनके लक्षण और उपचार सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लक्षण वाले लोगों की पहचान कर जांच और उपचार के लिए सूची तैयार की जाएगी। अभियान का मुख्य संदेश है कि स्वस्थ व्यवहार अपनाकर संचारी रोगों को हराया जा सकता है। लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा नहीं होने देने और मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को विशेष रूप से मच्छरों से बचाने और कुपोषित बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया गया है। अभियान में व्यक्तिगत साफ-सफाई के साथ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और समुदाय की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना गया है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि बुखार होने पर बच्चों को बिना देरी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं और किसी भी तरह के बुखार को हल्के में न लें। संचारी रोगों से जुड़ी जानकारी और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5145 जारी किया गया है, जबकि गंभीर स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ली जा सकती है। सोनभद्र में अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ संबंधित विभागों और आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रहेगी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें