
सोनभद्र में मध्य रात्रि घनी आबादी के बीच विशालकाय मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि सोन नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद मगरमच्छ नदी से निकलकर आबादी की ओर पहुंच गया था। मामला चोपन थाना क्षेत्र के डाला वन रेंज अंतर्गत स्थानीय नगर पंचायत की हाइडिल कॉलोनी का है। मध्य रात्रि आबादी के बीच विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ भी जुट गई। वन विभाग की टीम ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद मगरमच्छ को कब्जे में लेकर सुरक्षित जलाशय में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आबादी के इतने करीब पहली बार मगरमच्छ के पहुंचने से लोगों में काफी डर का माहौल रहा। माना जा रहा है कि सोन नदी के बढ़े जलस्तर के चलते मगरमच्छ नदी से निकलकर आबादी तक पहुंचा।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार
सोनभद्रOctober 4, 2026महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हड़कंप
राज़नीतिOctober 4, 2026विंध्य एक्सप्रेस-वे के एलायमेंट को लेकर विरोध के स्वर तेज
















