गांधी-शास्त्री जयंती पर दी आर्यंस एकेडमी में चला स्वच्छता अभियान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • दी आर्यंस एकेडमी, संत
  • नगर राबर्ट्सगंज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई।
  • इस दौरान विद्यालय परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान और प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने…
Share

सोनभद्र। दी आर्यंस एकेडमी, संत नगर राबर्ट्सगंज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विद्यालय परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान और प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूल कैंपस तथा कैंपस के बाहर साफ-सफाई की। बच्चों ने हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क व परिसर में पड़े कूड़े को एकत्र कर कूड़ेदान में डाला। इस दौरान बच्चों ने “कूड़ा कूड़ेदान में ही डालो” का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या चित्रा जालान, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान, सुषमा पांडे, उमाकांत दुबे, प्रियंका चौबे, प्रतिमा, निशा, सुमन जायसवाल, यासमीन, नेहा, काजल, अपर्णा, प्रिया, महेश त्रिपाठी, अश्वनी मिश्रा, योगेश नारायण, हरिओम पांडे, धर्मेंद्र पांडे सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें