
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में रविवार को घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला का शव घर के अंदर मिलने के बाद बेटे ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित बैरहवा टोले में मनोरमा देवी पत्नी श्यामसुंदर घर के अंदर मृत मिलीं। बेटे सुनील ने मां को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामला चोपन थाना क्षेत्र का है।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार
सोनभद्रOctober 4, 2026महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हड़कंप
राज़नीतिOctober 4, 2026विंध्य एक्सप्रेस-वे के एलायमेंट को लेकर विरोध के स्वर तेज
















