सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र चोपन थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो एक्साइड बैटरी और 15 लीटर डीजल बरामद किया है।
  • दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित
  • धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, थाना चोपन में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0384/2026 की जांच के दौरान पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
Share

डाला।सोनभद्र चोपन थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो एक्साइड बैटरी और 15 लीटर डीजल बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, थाना चोपन में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0384/2026 की जांच के दौरान पुलिस टीम को यह सफलता मिली। पुलिस ने 4 अक्टूबर की भोर करीब 3 बजे विकासनगर रेलवे क्रासिंग के पास से श्रवण उर्फ गोलू पुत्र रामधनी यादव निवासी रेक्सहवां, थाना चोपन, उम्र करीब 20 वर्ष तथा आर्यन सिंह उर्फ सूरज पुत्र प्रदीप प्रताप सिंह निवासी देउरवा, थाना कप्तानगंज, कुशीनगर, हाल पता बारी डाला, थाना चोपन, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों के पास से लाल रंग की एक्साइड कंपनी की दो बैटरी और हरे रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में 15 लीटर डीजल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम में चौकी प्रभारी डाला सन्तोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव, हेड कांस्टेबल शिवसरण बिन्द और कांस्टेबल राजनारायण शामिल रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें