वैभव मंडपम में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला, सोनभद्र।
  • पटेल सेवा समिति डाला के तत्वावधान में शनिवार को नगर स्थित
  • वैभव मंडपम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ
  • मनाई गई।
Share

डाला, सोनभद्र। पटेल सेवा समिति डाला के तत्वावधान में शनिवार को नगर स्थित वैभव मंडपम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ज्यूतनारायण पटेल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राकेश सिंह ने की। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, समिति के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

Advertisement

उपस्थित लोगों ने लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। मुख्य अतिथि ज्यूतनारायण पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को एकजुट रहने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि सरदार पटेल केवल महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रनायक थे। उनकी जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके आदर्शों को आत्मसात करना तथा समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सी. विमल सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष डाला सनोज तिवारी,अशोक सिंह, रमेश सिंह पटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन,जोगेंद्र सिंह पटेल उर्फ गुड्डू पटेल की उपस्थिति रही।

इस दौरान समिति के सदस्यों एवं नगरवासियों ने संकल्प लिया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती प्रत्येक वर्ष इसी तरह उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई जाएगी, जिससे आने वाली पीढ़ियों को उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान और आदर्शों से परिचित कराया जा सके।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रंजीत कुमार सिंह पटेल, मनोज तिवारी, दीपक सिंह पटेल उर्फ दीपू,सर्वेश सिंह पटेल, अनिल सिंह, अरुण सिंह पटेल, , वार्ड सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 10 राजेश पटेल, उत्तम कुमार मिश्र, जितेन्द्र यादव, आजाद भाई पटेल, रमाशंकर पटेल, रमाशंकर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, मुन्ना वैश्य, राम आसरे पाठक,अंशु पटेल सहित समिति के पदाधिकारी एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में पटेल सेवा समिति डाला की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, सम्मानित नागरिकों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन धीरेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने किया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें