
डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत अंतर्गत पूर्वी बसुधा में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे के सहारे 30 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान पूर्वी बसुधा निवासी शारदा पठारी पुत्र राज नारायन के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे परिवार में मातम छा गया।मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। शनिवार की भोर में जब परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे के सहारे शारदा पठारी का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते घर में चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर चोपन थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।बताया जाता है कि शारदा पठारी परिवार का बड़ा बेटा था। उसके एक पांच वर्षीय पुत्र है। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में से था, जिसमें दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। वह करीब दो महीने पहले ही घर लौटा था। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पांच वर्षीय मासूम के सिर से पिता का साया उठने से गांव में भी शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 31, 2026कच्चे मकान के बड़ेर में लाल साड़ी के फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
उत्तरप्रदेशOctober 31, 2026वैभव मंडपम में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती
उत्तर प्रदेशOctober 31, 2026मिशन शक्ति 6.0: छात्राओं को कैरियर निर्माण के लिए किया जागरूक
उत्तर प्रदेशOctober 31, 2026साइबर जगत में सुरक्षा और गोपनीयता की चुनौतियों पर मंथन
















