डेकोरेशन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात
  • एक डेकोरेशन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई।
  • आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
  • हादसे में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
Share

सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक डेकोरेशन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। करमा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में सोमवार की रात करीब 9 बजे अचानक एक डेकोरेशन टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि डेहरी कसया कला निवासी संदीप मौर्या भैरोपुर में हर हर महादेव डेकोरेशन टेंट हाउस के नाम से दुकान और गोदाम संचालित करते हैं। सोमवार रात अचानक गोदाम में आग लगी और कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गोदाम में रखे टेंट, कुर्सियां, कूलर, पंखे, लाइट और डेकोरेशन का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक इस अग्निकांड में 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।आग की ऊंची लपटें देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। वहीं सूचना मिलते ही करमा पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू और आग बुझाने के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।इस अग्निकांड ने संदीप मौर्या के परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। पीड़ित के मुताबिक डेकोरेशन टेंट हाउस ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा था, जो अब आग की भेंट चढ़ चुका है।घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और डेकोरेशन एसोसिएशन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि परिवार दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सके।फिलहाल इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों का सामान जलने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक चोट पहुंची है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें