25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र।
  • जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत
  • चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
  • पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित
Share

डाला।सोनभद्र। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त सोनू जायसवाल को मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास भरहरी, थाना जुगैल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी बुधवार, 4 नवंबर 2026 को की गई।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू जायसवाल पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र जायसवाल, निवासी जवारीडाड़ गुरमा, थाना चोपन के विरुद्ध थाना चोपन में चोरी से संबंधित मुकदमा संख्या 360/2026 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। वह काफी समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोपन थाने में वर्ष 2026 के दो और वर्ष 2025 का एक मुकदमा, ओबरा थाने में वर्ष 2024 में धारा 307 भादवि तथा हाथीनाला थाने में वर्ष 2020 में चोरी एवं बरामदगी से संबंधित मुकदमा शामिल है।इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह (चौकी प्रभारी डाला), हेड कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल गोविन्द कुमार और कांस्टेबल उमेश तिवारी शामिल रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें