रवि सिंह
दुद्धी|कंपोजिट विद्यालय रजखड़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रेश मौर्य नित्य की भांति विद्यालय खोलने जैसे ही पहुंचे सन्न रह गए।विद्यालय का ताला टूटा हुआ पाया था विद्यालय के कीमती सामान यथा प्रोजेक्टर,बैटरी, इन्वर्टर, यूपीएस, एंप्लीफायर,टैबलेट आदि भी गायब पाया ।फर्श पर कई कदमों के निशान दिख रहे थे। बच्चों के डिजिटल शिक्षा के लिए मिले उपकरण चोरी हो जाने से मासूम बच्चों की शिक्षा बाधित हो गई है।फिलहाल चंद्रेश मौर्य ने कोतवाली पुलिस को चोरी की घटना की लिखित सूचना देकर अवगत कराया।मौके पर पुलिस पहुँची पुलिस ने मौका मुआयना कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ,विद्यालय प्रभारी चंद्रेश मौर्य,शिक्षिका पम्मी कुमारी व अनुदेशक पवन कुमार ने कहा कि विद्यालय से समान चोरी होना बहुत दुखदाई है।इससे बच्चों के तकनीकी शिक्षण बाधित होगा।
Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक