सोनभद्र :(अरविंद दूबे, गिरीश तिवारी) -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में शनिवार को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-94/2023 धारा-3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बंधित 01 नफर वांछित जामवन्त सिंह पटेल पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी ग्राम सिलौटा थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 40 वर्ष को रामगढ़ गांव थाना पन्नूगंज से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- जामवन्त सिंह पटेल पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी ग्राम सिलौटा थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 40 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।
- हे0का0 गोविन्द सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।
- हे0का0 तबरेज खां थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
