सोनभद्र :(संजय सिंह) -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आज मंगलवार को समय प्रातः 05.35 बजे धरातलीय अभिसूचना पर वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान बग्घानाला के पास एक ट्रक वाहन संख्या- RJ14CC3975 से McDowells No1 व Officers Choice BLUE कम्पनी की कुल 690 पेटी मे कुल 6120 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब( अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये) के साथ 02 नफर अभियुक्त क्रमशः 1. बलविन्दर कुमार पुत्र किशोर कुमार निवासी छोटा अराई थाना सदर किला चौक जिला पटियाला (पंजाब) उम्र लगभग 24 वर्ष 2. सूरज कुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी छोटा अराई, देवीगढ़ रोड़ थाना सदर किला चौक जिला पटियाला (पंजाब) उम्र लगभग- 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 03/2023 धारा- 60/63 आबकारी अधिनियम व 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि इस ट्रक वाहन संख्या RJ14CC3975 पर मुर्गी का चारा लदा हुआ है जिसके नीचे McDowells No1 व Officers Choice BLUE कम्पनी की कुल 690 पेटिया अवैध शराब की लदी हुई है जिसको हम लोगो को गोल्डी उर्फ राहुल व वाहन स्वामी राजविन्दर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी 2578 स्ट्रीट नं0 5 ताजपुर रोड़ किशोर नगर लुधियाना (पंजाब)द्वारा बताये गये स्थान झारखण्ड के राची शहर तक पहुँचाना है जहाँ पर शराब को दुगने दामों पर मार्केट में बेचा जाता है जिससे अर्जित धन को आपस में बाट लेते है । इससे पहले भी हम लोग कई बार ऐसा कर चुके है हम लोग मुर्गी के चारे में अवैध अग्रेजी शराब की पेटिया चारे के नीचे छिपाकर ले जाते है । वाहन के बारे में पूछने पर बताया की इस वाहन का असली नम्बर RJ14CC3975 नहीं है यह फर्जी नम्ब प्लेट है इस गाड़ी का असली नम्बर RJ14GC3975 है ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
