वाराणसी। ज्ञानवापी का मामला शांत होने का नाम नहीं है रहा है ज्ञानवापी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज की सुनवाई पूरी हो गई है और इस दौरान मस्जिद कमेटी को हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। ज्ञानवापी स्थित तहखाने में पूजा पाठ होती रहेगी। कोर्ट ने 6 फरवरी को इस मामले में अगली सुनवाई तय की है जिसे लेकर मंदिर कमेटी के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आपको बता दें कि ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज की सुनवाई पूरी कर ली है और मस्जिद कमेटी को हाई कोर्ट से इस मामले में कोई भी राहत नहीं मिली। ज्ञानवापी स्थित तहखाने में पूजा पाठ हिंदू पछ का जारी रहेगा। वही 6 फरवरी को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई होगी, इसके साथ ही मस्जिद कमेटी ने अपनी याचिका में पूजा पाठ पर अंतरिम स्थगन की मांग की थी लेकिन अदालत ने अनुमति नहीं दी। कोर्ट ने मस्जिद समिति से 6 फरवरी तक अपनी अपील में संशोधन करने को कहा है। इसके साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट का एडवोकेट जनरल को आदेश कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
