(रिपोर्ट रवि कुमार सिंह)
दुद्धी। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे गोवध/पशु क्रुरता निवारण अधिनियम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा मुखबर की सूचना पर झारखण्ड बैरियर के पास से वध हेतु ले जा रहे कुल 07 राशि गोवंश बरामद किया गया तथा मौके से 03 नफर अभियुक्त मोहन साव पुत्र स्व0 श्याम सुन्दर साव, निवासी सनडा, थाना अम्बा, जनपद औरंगाबाद (बिहार), रवीन्द्र यादव पुत्र स्व0 शिव यादव, निवासी लगुराही, थाना हरिहरगंज, जनपद पलामू (झारखण्ड), भुलेटन साव पुत्र केश्वर साब, निवासी सोनार खाप, थाना कुटुम्बा, जनपद औरंगाबाद, (बिहार) को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0-16/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत की विधिक कार्यवाही की गयी ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
