गैर इस्‍लाम‍िक शादी करने पर पूर्व प्रधान मंत्री को मिली सज़ा…..

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पब्लिक भारत
  • न्यूज डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ
  • उनकी पत्नी बुशरा बीबी को आज एक और बड़ा झटका लग गया है।
  • बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।
Share

पब्लिक भारत न्यूज डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ उनकी पत्नी बुशरा बीबी को आज एक और बड़ा झटका लग गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। साइफर मामले में इमरान को पाकिस्तान की एक अदालत ने 30 जनवरी को 10 साल की जेल की सज़ा सुनाई। इमरान के साथ ही उनकी सरकार में विदेश मंत्री रहे शाह महमूद कुरैशी को भी 10 साल की जेल की सज़ा दी गई। इसके बाद 31 जनवरी को इमरान के साथ उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना मामले में एक निचली अदालत ने 14 साल की जेल की सज़ा सुनाई। साथ ही दोनों पर 78.7 करोड़ रुपये रुपये का सामूहिक जुर्माना भी ठोका गया है। अब आज, शनिवार, 3 फरवरी को इमरान और बुशरा को एक और झटका लगा है। आपको बता दे की गैर इस्‍लाम‍िक शादी के लिए मिली 7 साल की सज़ा इमरान और बुशरा को गैर-इस्लामिक शादी के आरोप में 7-7 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। साथ ही दोनों पर 5 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस मामले की सुनवाई अदियाला जेल में ही हुई। उल्लेखनीय है कि बुशरा के पहले पति खावर मनेका ने आरोप लगाया गया था कि बुशरा ने तलाक के बाद इमरान से शादी करने के लिए अनिवार्य विराम या इद्दत का पालन करने की इस्लामी प्रथा का उल्लंघन किया था। इसी वजह से दोनों की शादी को गैर-इस्लामिक करार दिया गया है। सूत्रों की माने तो इमरान अदियाला जेल में ही रहेंगे। वहीं बुशरा को इमरान के इस्लामाबाद वाले घर में शिफ्ट किया गया है जिसे बुशरा के लिए जेल में बदल दिया गया है। इसके साथ ही इमरान को साइफर मामले में 10 साल, तोशाखाना मामले में 14 साल और गैर-इस्लामिक शादी के मामले में 7 साल की सज़ा हुई है। वहीं बुशरा को तोशाखाना मामले में 14 साल और गैर-इस्लामिक शादी के मामले में 7 साल की सज़ा हुई है। दोनों इन सज़ाओं के खिलाफ हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें